फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A fire broke out in an apartment in Surajkund police station area of Faridabad late on Monday night

Faridabad Fire: शार्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Tue, 10 Feb 2026 10:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Feb 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in an apartment in Surajkund police station area of Faridabad late on Monday night
Faridabad News - फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर रात फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र में एक अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना के एसएचओ प्रहलाद सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले फायर ब्रिगेड को सूचित किया और भीड़ को घटनास्थल से दूर कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की लगभग 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। भारी मशक्कत के बाद, दमकल कर्मियों की कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


गनीमत रही कि इस भीषण आग में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, फ्लैट के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed