फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A fire broke out in a chemical drum kept in a field in Sector 48.

Faridabad News: सेक्टर- 48 में मैदान में रखे केमिकल के ड्रम में लगी आग

Sat, 28 Feb 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a chemical drum kept in a field in Sector 48.
सेक्टर- 48 में मैदान में रखे केमिकल के ड्रम में लगी आग। स्त्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर- 48 हनुमान मंदिर के पास मैदान में पड़े केमिकल के ड्रम में अचानक आग लग गई। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। ड्रम में किसी प्रकार का केमिकल था। आग लगने बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद भी एक के बाद एक ड्रम फटता गया। पूरा आसमान धुएं के गुबार से काला हो गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। स्थानीय निवासी धीरज का कहना है कि मुजेसर जैसा अग्निकांड होने से बचा है। इस तरह की लापरवाही सही नहीं है, इसमें किसी को चोट भी आ सकती थी। इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के दौरान वहां एक शिफ्ट गाड़ी खड़ी थी, जिसके बाद उसे हटा दिया गया। कार का केवल बंपर जला है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगा रही है और जांच कर रही है कि वह ड्रम मैदान में किसने रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed