फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A fire broke out in a booth due to a leak in the gas line, injuring a guard.

Faridabad News: गैस लाइन में लीकेज के चलते बूथ में आग लगने से गार्ड झुलसा

Sun, 07 Dec 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a booth due to a leak in the gas line, injuring a guard.
गैस कंपनी के मालिक, दो मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में गैस लाइन में लीकेज के चलते सिक्योरिटी गार्ड के बूथ में आग लग गई। हादसे में बूथ में मौजूद गार्ड नितिश का चेहरा और दोनों हाथ झुलस गए। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गार्ड की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि गार्ड के पिता अजय तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार रात को गैस कंपनी के मालिक, दो मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


यह हादसा दो दिसंबर की रात करीब डेढ़ बजे हुआ। नितिश नामक गार्ड बूथ में बैठा हुआ था। मच्छरों के चलते गार्ड ने मच्छर मारने की अगरबत्ती जलानी चाही तभी गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई और गार्ड के दोनों हाथ व चेहरा बुरी तरह झुलस गए। रात को तैनात अन्य गार्डों व निवासियों ने आग बुझा कर नितिश को बचाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के सिवान जिला निवासी अजय तिवारी ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका 20 साल का बेटा नितिश एक सिक्योरिटी एजेंसी में बतौर गार्ड नौकरी करता है। नितिश की ड्यूटी ग्रीन फील्ड इलाके की ग्रीन वैली सोसाइटी में है। यहां बने गार्ड बूथ की साइड में भूमिगत गैस पाइप लाइन है। आरोप है कि कई दिनों से गार्ड बूथ में गैस लीक होने के कारण बदबू आ रही थी। सोसाइटी की आरडब्ल्यूए व सिक्योरिटी सुपरवाइजर शिवम ने गैस कंपनी में लीकेज की सूचना कई बार दी। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी कंपनी कर्मचारियों ने इस गैस लीक को नहीं रोका। शिकायत पर पुलिस ने अदाणी गैस कंपनी के पदाधिकारी, सहयोगी एजेंसी गुरु कृपा कंपनी के मालिक मितुल, मैनेजर पुनीत, सुनील चौधरी, सुपरवाइजर दीपक व मितुल के पार्टनर विकास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed