फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A fire broke out as soon as a stove was lit to cook food, a young man suffered serious burns.

Faridabad News: खाना बनाने के लिए अंगीठी जलाते ही लगी आग, झुलसे से युवक गंभीर

Thu, 19 Mar 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out as soon as a stove was lit to cook food, a young man suffered serious burns.
गैस खत्म होने के कारण घर में पांच दिन से नहीं बन रहा था खाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। शहर में रसोई गैस की किल्लत अब खतरनाक हादसों की वजह बनने लगी है। डबुआ कॉलोनी में गैस सिलिंडर खत्म होने के कारण अंगीठी पर खाना बना रहा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में युवक की पत्नी के बाल भी जल गए। युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसको दिल्ली रेफर किया दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।


डबुआ कॉलोनी निवासी दीवान अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ किराये पर रहते हैं। दीवान की पत्नी ने बताया कि पांच दिन से गैस खत्म होने की वजह से उनके घर में खाना नहीं बन रहा था। वह पहले तो होटल से खाना लेकर खा रहे थे लेकिन देर शाम को उनके पति दीवान खाना बनाने के लिए अंगीठी ले आए। सुबह के समय वह और पति अंगीठी पर खाना बना रहे थे। अंगीठी जलानी नहीं आती थी। जैसे ही उन्होंने आग लगाने के लिए मिट्टी का तेल डाला तो आग लग गई और पति झुलस गए। उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया। इस हादसे में उनके बाल भी जल गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed