फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A fight broke out over salary dispute, police arrested five people.

Faridabad News: वेतन के विवाद में हुई मारपीट, पुलिस ने पांच को दबोचा

Fri, 02 Jan 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out over salary dispute, police arrested five people.
फरीदाबाद। वेतन को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद मारपीट करने के मामले में थाना खेड़ीपुल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार मूलरूप से मांकड़ी, बुलंदशहर निवासी शाहरूख खान अभी पदम नगर में रहता है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 अक्तूबर को जब वह ड्यूटी पर था तभी 10-12 युवक मौके पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उससे नकदी भी छीन ली। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान खेडीपुल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंकित भाटी, अन्नु, सचिन चंदीला, दिशांत निवासी गांव बुढैना फरीदाबाद तथा विनय यादव निवासी सेक्टर-16 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी सचिन का शिकायतकर्ता के साथ वेतन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में सचिन ने अपने साथियों को बुलाया और मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed