फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A family went to visit Khatu Shyam, broke into their house and stole jewellery worth Rs 14 lakh.

Faridabad News: खाटू श्याम दर्शन करने गया परिवार, मकान का ताला तोड़कर 14 लाख के आभूषण चोरी

Sun, 31 May 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A family went to visit Khatu Shyam, broke into their house and stole jewellery worth Rs 14 lakh.
डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी चोरी की, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने गया हुआ था। इसी दौरान चोर घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी चोरी कर भाग गए। पीड़ित परिवार ने करीब 13 से 14 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।

संजय कॉलोनी निवासी अंजू देवी ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर अपने परिवार के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए गई थीं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर पहुंचने पर देखा कि अलमारी, बेड और कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने पूरे घर की बारीकी से तलाशी ली थी। पीड़िता के अनुसार छह माह पहले बेटे की शादी हुई थी। शादी में बहू को दिया गया सोने का गले का सेट, सोने की चूड़ियां, बेटे-बहू की अंगूठियां, सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी की पायल तथा करीब आधा किलो चांदी के अन्य आभूषण चोरी हो गए। इसके अलावा घर में रखी करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी गायब मिली।
विज्ञापन


परिवार ने बताया कि गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में देर रात कुछ संदिग्ध व्यक्ति आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है तथा सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed