{"_id":"6984ef10325ffa832e0a21e6","slug":"a-fair-decorated-with-cultural-colours-at-chhoti-chaupal-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62176-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छोटी चौपाल पर सांस्कृतिक रंगों से सजा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छोटी चौपाल पर सांस्कृतिक रंगों से सजा मेला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले में छोटी चौपाल पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पर्यटक मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिनभर चले कार्यक्रमों में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। छोटी चौपाल को लोक कला, शास्त्रीय नृत्य और आधुनिक प्रस्तुतियों का मंच तैयार किया गया है।
बृहस्पतिवार को कार्यक्रमों की शुरुआत वंदे मातरम पर आधारित भावपूर्ण संगीत एवं नृत्य प्रस्तुति से हुई। जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इसके उपरांत अमित व साथी कलाकारों की ओर से प्रस्तुत कच्ची घोड़ी नृत्य ने दर्शकों का विशेष आकर्षण बटोरा। जिया लाल डेरु पार्टी की प्रस्तुति ने पारंपरिक रंग बिखेरे, वहीं ग़ज़ल गायक रणबीर कुमार की मधुर आवाज ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। हास्य कलाकार राजीव शर्मा की प्रस्तुति पर दर्शक ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए।
आज भी कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. दीपिका रानी ने बताया कि शुक्रवार 6 फरवरी को छोटी चौपाल पर भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें कलाकार वेद सिंह की ओर से रागिनी, पुष्पा शर्मा की ओर से शास्त्रीय कथक नृत्य, समीन्द्र सम्मी की ओर से फांक बैंड, राम सिंह यादव एंड पार्टी की ओर से लोकनृत्य प्रस्तुतियां शामिल हैं। इसके बाद विकास चौपड़ा मस्करे रंगमंच की ओर से नाटक की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।