फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   a eader doing oxygen black arrested

सिलिंडर की कालाबाजारी करते नेता गिरफ्तार

Thu, 06 May 2021 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
a eader doing oxygen black arrested
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 ने ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी के आरोप में एक स्थानीय नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पचास सिलिंडर बरामद हुए हैं। इसमें से आठ में ऑक्सीजन भरी हुई थी, जबकि 42 खाली थे। आरोपी की पहचान नहर पार इंद्रा कॉम्प्लेक्स निवासी बिजेंद्र मावी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी साल 2014 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तिगांव सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। आरोपी खुद को एक राष्ट्रीय पार्टी का नेता बताता था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी संदीप मोर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नहर पार इलाके में एक व्यक्ति ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहा है। सूचना मिलने पर उन्होंने टीम गठित कर छापा मारा। आरोपी के घर से एक टैंपो बरामद किया। जिसमें सिलिंडर भरे हुए थे। क्राइम ब्रांच ने जिला औषधि निरीक्षक संदीप गहलान को मौके पर बुलाया। आरोपी के खिलाफ खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले औद्योगिक इकाइयों में ऑक्सीजन की आपूर्ति करता था। कोरोना संक्रमण के दौरान औद्योगिक इकाइयों को गैस मिलनी बंद हो गई। आरोपी के पास सिलिंडर पहले से थे। वह अलग-अलग लोगों को लाइन में लगाकर या पहचान के चलते सिलिंडर भरवाकर कालाबाजारी कर रहा था। आरोपी एक सिलिंडर को 20 से 40 हजार रुपये में बेचा रहा था। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया का कहना है कि आरोपी का उनकी पार्टी से कोई संबंध नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed