फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A cultural evening, adorned with the hues of Indian culture, as part of a family gathering during Deepotsav.

Faridabad News: दीपोत्सव पारिवारिक मिलन में भारतीय संस्कृति के रंगों से सजी सांस्कृतिक संध्या

Mon, 26 Oct 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
A cultural evening, adorned with the hues of Indian culture, as part of a family gathering during Deepotsav.
भारत विकास परिषद ने किया आयोजन, डांडिया धमाल और पारंपरिक व्यंजनों ने बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भारत विकास परिषद की ओर से शनिवार को मथुरा रोड स्थित होटल में दीपोत्सव पारिवारिक मिलन एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के विभिन्न शाखाओं के सदस्यों ने परिवार सहित भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुए इस आयोजन में भारतीय संस्कृति, पारिवारिक सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।



कार्यक्रम में मंत्री राजेश नागर और गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फाइनलिस्ट अंकिता मिश्रा के डांडिया धमाल ने लोगों का उत्साह बढ़ाया। सदस्यों और उनके परिवारों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया। पारंपरिक भारतीय परिधानों में पहुंचे लोगों ने दीपोत्सव के उत्सव को खास बनाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश फागना, अमन गोयल, अजय गौड़, नवीन शर्मा, जय प्रकाश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के हरियाणा दक्षिण प्रांत के अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed