{"_id":"67a7a3b14fc72dc5880b8efb","slug":"a-crazy-man-attacked-a-womans-neck-with-a-knife-she-died-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-37852-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सिरफिरे ने महिला की गर्दन पर किए चाकू से वार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सिरफिरे ने महिला की गर्दन पर किए चाकू से वार, मौत
विज्ञापन
रास्ता रोककर की बातचीत की कोशिश, विरोध करने पर दिया वारदात को अंजाम
क्राइम ब्रांच समेत थाने की पांच टीमें आरोपी की तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सिरफिरे के चाकू के किए गए हमले में घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना सूरजकुंड पुलिस ने आरोपी नंदलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच समेत थाने की पांच टीमें उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। सिरफिरे ने महिला के गले पर चाकू से कई वार किए थे। महिला की पहचान मैडतरू का डेरा लक्कड़पुर निवासी अनीता के रूप में हुई है।
अनीता एक निजी संस्थान में सहायिका का काम करती थी। छह फरवरी को वह अपनी सहेली के साथ काम पर जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी नंदलाल ने अनीता का रास्ता रोक कर जबरन बातचीत की कोशिश की। विरोध करने पर नंदलाल अनीता को जंगल की ओर खींचकर ले गया और उसकी गर्दन पर चाकू से कई वार किए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । उसे अस्पताल ले जाया गया था। शुक्रवार की देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
मामला दर्ज कराने वाले स्नेह अर्पित ने बताया कि उनके मामा की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। दो वर्ष से आरोपी नंदलाल अक्सर उनकी मामी को कॉल करता रहता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच समेत पांच टीमें लगाई गईं हैं।