फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A community center will be built in village Budhena at a cost of Rs 3.61 crore

Faridabad News: गांव बुढ़ेना में 3.61 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा सामुदायिक केंद्र

Wed, 04 Jun 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A community center will be built in village Budhena at a cost of Rs 3.61 crore
नगर निगम ने शुरू की तैयारी, एक साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा केंद्र
विज्ञापन

हेमलता रावत
बल्लभगढ़। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-89 के गांव बुढ़ैना में रहने वाले लोगों को जल्द ही सामुदायिक केंद्र की सुविधा मिलेगी। नगर निगम की ओर से दो एकड़ जमीन पर सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। यह केंद्र 3 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने से गांव के लोगों को सुविधा मिल सकेगी।

पूर्व पार्षद नरेश नंबरदार ने बताया कि उनके गांव में करीब 10000 से अधिक लोग रहते हैं। पहले गांव पंचायत की देखरेख में था, लेकिन करीब 4 साल से यह गांव नगर निगम की देखरेख में आ गया है। जिसके चलते गांव में रहने वाले लोगों को छोटे-बड़े कार्यक्रम करवाने के लिए निजी बैंक्विट हॉल बुक करवाना पड़ता था। क्योंकि गांव में कोई भी सामुदायिक केंद्र नहीं है। कई बार गांव के लोगों को दूसरे गांव में जाकर भी छोटे-बड़े कार्यक्रम का आयोजन करना पड़ता है। कई बार नगर निगम को सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए अवगत कराया गया।
विज्ञापन



दो एकड़ में किया जाएगा निर्माण
नरेश ने बताया कि गांव की पंचायत की करीब दो एकड़ जमीन पर सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। यह केंद्र नगर निगम की ओर से 3 करोड़ 61 लाख रुपये के लागत से बनाया जाएगा। जिसमें दो से तीन कमरे बनाए जाएंगे। साथ ही शौचालय की भी सुविधा होगी। इसके अलावा इसमें जो हाल बनाया जाएगा वह काफी बड़ा होगा, ताकि उसमें 500 से एक हजार तक लोग आसानी से समारोह में शामिल हो सके। यह केंद्र एक साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed