Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A cause for concern... diabetes is on the rise among young people as well.

Faridabad News: चिंता...युवाओं में भी बढ़ रही मधुमेह की बीमारी

Fri, 13 Nov 2026 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
A cause for concern... diabetes is on the rise among young people as well.
तनाव, मोटापा और शारीरिक गतिविधियों की कमी से बढ़ रहा है खतरा
विज्ञापन


भारती दुबे
फरीदाबाद। बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान की गलत आदतें लोगों को तेजी से मधुमेह (डायबिटीज) की चपेट में ला रही हैं। अब यह बीमारी केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि युवाओं में भी ब्लड शुगर बढ़ने के मामले सामने आ रहे हैं। मोटापा, शारीरिक गतिविधियों की कमी और जंक फूड के अलावा तनाव भी मधुमेह की बड़ी वजह बन चुका है। चिंताजनक बात यह है कि बीमारी की पहचान होने के बाद भी शुगर को नियंत्रित रखना चुनौती बना हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में मधुमेह के मरीजों की संख्या करीब 36 हजार तक पहुंच चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि जिले में लगभग 36 हजार लोग मधुमेह से प्रभावित हैं। वहीं, बीके अस्पताल में भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज शुगर की जांच और उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहित अग्रवाल के अनुसार, अस्पताल में प्रतिदिन करीब 40 मरीज मधुमेह के उपचार के लिए आते हैं।
विज्ञापन



थकान और अधिक प्यास को समझा सामान्य परेशानी, जांच में निकली शुगर

अकॉर्ड अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुभव ने बताया कि 28 वर्षीय युवक को लगातार थकान रहने, बार-बार प्यास लगने और पेशाब आने की शिकायत थी। शुरुआत में उसने इन लक्षणों को सामान्य परेशानी समझा, लेकिन जांच कराने पर उसका ब्लड शुगर बढ़ा हुआ मिला। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे खानपान में सुधार और जीवनशैली बदलने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 32 वर्षीय एक अन्य युवक का वजन लगातार बढ़ रहा था। नियमित व्यायाम नहीं करने और फास्ट फूड खाने की आदत के कारण जांच में उसका शुगर लेवल बढ़ा हुआ पाया गया। उसे संतुलित आहार लेने, नियमित पैदल चलने और समय-समय पर ब्लड शुगर की निगरानी करने की सलाह दी गई।


इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

फोर्टिस अस्पताल में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कि उनके पास प्रतिदिन 10 से 15 मरीज पहुंचते हैं और महीने में यह संख्या करीब 400 तक रहती है। बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, लगातार थकान रहना, धुंधला दिखाई देना और बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन कम होना मधुमेह के संभावित लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेकर ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए।


बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

- रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलें या व्यायाम करें।
- वजन नियंत्रित रखें और संतुलित आहार लें।
- भोजन में हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करें।
- मीठे पेय पदार्थ, तली-भुनी चीजें और जंक फूड से परहेज करें।
- पर्याप्त नींद लें और तनाव से दूर रहने का प्रयास करें।
- समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच कराएं।
- डायबिटीज होने पर चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवाएं लें और खानपान पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed