फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A case has been registered against the father-in-law for raping his daughter-in-law.

Faridabad News: बहू से दुष्कर्म के आरोप में ससुर पर मामला दर्ज

Mon, 15 Dec 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the father-in-law for raping his daughter-in-law.
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके ससुर ने उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस वारदात में उनकी सास और दो ननदों ने भी ससुर का साथ दिया और साजिश रची थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । ब्यूरो
विज्ञापन



महिला ने दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाया

फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना में महिला ने राजीव गुप्ता नामक व्यक्ति के खिलाफ बार-बार दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने 1 जनवरी से लेकर 10 दिसंबर के दौरान कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन



महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद। खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में एक महिला ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ घर में लाठी-डंडों के साथ घुसकर छेड़खानी करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed