फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A case has been registered against a man who was duped of Rs 12 lakh on the pretext of getting a job in HPSC.

Faridabad News: एचपीएससी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Mon, 01 Dec 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against a man who was duped of Rs 12 lakh on the pretext of getting a job in HPSC.
एचपीएससी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के जरिए सेल्स टैक्स ऑफिसर बनवाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से की थी जिनके आदेश पर थाना एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

हालांकि जिन लोगों ने यह रकम हड़पी है वे अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली बताकर पटवारी से लेकर आईएएस तक नौकरी लगवाने का दावा किया था।
विज्ञापन


गांधी कॉलोनी रेलवे रोड निवासी सुरजीत सिंह के अनुसार उनके दामाद शुभम वर्मा ने वर्ष 2023 में एचपीएससी के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात ग्रेटर फरीदाबाद निवासी पुराने परिचित मनोज दुबे से हुई जिसने भरोसा दिलाया कि उसकी पहुंच आयोग तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज दुबे शिकायतकर्ता को दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में लेकर गया जहां लखनऊ निवासी विवेक त्रिपाठी से मुलाकात कराई गई। विवेक ने दावा किया कि काम 100 प्रतिशत तय है और उसने आईएएस तक भर्ती करवा रखी है।

विवेक ने कहा कि नौकरी के लिए 30 लाख रुपये देने होंगे और दिसंबर 2023 में राशि देनी पड़ेगी ताकि सीट बुक कराई जा सके। सुरजीत ने 14 दिसंबर को 5 लाख रुपये नकद दिए।

इसके बाद 16 दिसंबर को डॉक्टर इंद्रजीत गौतम के क्लीनिक पर कैमरे के सामने विवेक और मनोज को 10 लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये फोन-पे के जरिए दिए गए। 18 दिसंबर को आरटीजीएस के माध्यम से पैसिफिक बोर्ड विजन कंपनी के खाते में 4 लाख रुपये जमा कराए गए।

29 दिसंबर को उसी कंपनी के खाते में 10 लाख रुपये और ट्रांसफर किए गए। जब पेपर का समय आया तो कभी नेपाल से कोड आने की बात कही गई कभी चंडीगढ़ और कभी अंबाला में बड़े अधिकारियों से संपर्क का हवाला दिया गया।


18 महीने तक घुमाने के बाद आरोपियों ने 18 लाख रुपये वापस कर दिए लेकिन 12 लाख रुपये अब भी बकाया है। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


---मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed