{"_id":"697a6032c31ce7846f084d0a","slug":"a-car-from-ambala-district-was-used-to-abduct-the-student-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61419-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छात्र का अपहरण करने के लिए अंबाला जिले की कार का किया इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छात्र का अपहरण करने के लिए अंबाला जिले की कार का किया इस्तेमाल
विज्ञापन
कार के मालिक का नंबर आ रहा बंद, सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी में 12वीं कक्षा के छात्र को कुछ नकाबपोश युवकों ने अर्धनग्न हालत में घर से बाहर खींचकर अपहरण करने की कोशिश की लेकिन छात्र आरोपियों के चुंगल से भागने में कामयाब हो गया। इस दौरान आरोपियों ने उसके ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर गर्दन पर बर्फ फोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया।
इस हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के अनुसार अपहरण के दौरान जिस कार का इस्तेमाल किया गया उस कार का नंबर अंबाला जिले का है। पुलिस की ओर से कार मालिक के फोन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह भी बंद आ रहा है। थाना सिटी पुलिस ने छात्र की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चावला कॉलोनी निवासी प्रकाश ने बताया कि वह सेक्टर 7 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं का छात्र है। 25 जनवरी की शाम को 6 बजे सरस्वती मूर्ति का विसर्जन था। तो वह बाथरूम में नहाने के लिए कपड़े निकाल रहा था। उसी दौरान उनके घर में 5 से 6 युवक घुस गए और हाथ-पैरों से पकड़ कर खींचकर बाहर ले आए।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर नकाबपोश आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। चावला कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज जसवीर राठी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई कार का नंबर अंबाला जिले का है। कार के नंबर से मालिक से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उसका नंबर बंद आ रहा है। अब उनकी ओर से डीवीआर की जांच की जा रही है। वह छात्र व उसके परिवार के लोग पुलिस को कुछ बता नहीं रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।