{"_id":"6a1c85d8ed1cfcb6940038a7","slug":"a-car-coming-from-the-wrong-direction-hit-a-motorcycle-two-brothers-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71260-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गलत दिशा से आई कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गलत दिशा से आई कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो भाई घायल
विज्ञापन
कार चालक मौके से भागा, सराय ख्वाजा थाना में शिकायत दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाईपास रोड पर गलत दिशा में चल रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल कार का नंबर या मॉडल नहीं देख सके। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर सराय ख्वाजा थाना में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस चालक और वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में तिलपत स्थित सूरदास कॉलोनी निवासी तोहिद ने बताया कि 28 मई की रात करीब 12:30 बजे अलीपुर दिल्ली से बलून डेकोरेशन का काम करके वह अपने भाई मोहिद के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान बाईपास रोड पर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।