{"_id":"695abe3558e37719340cc08a","slug":"a-car-collided-with-a-brezza-and-fell-into-bushes-injuring-several-others-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59534-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ब्रेजा की टक्कर से झाड़ियों में गिरी कार, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ब्रेजा की टक्कर से झाड़ियों में गिरी कार, कई घायल
विज्ञापन
टक्कर मारकर कार छोड़कर भागे तीन नाबालिग
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मलेरना रोड पर ब्रेजा कार ने सामने से स्विफ्ट में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। सुभाष कॉलोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के छाता क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मलेरना रोड पर अचानक तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण टक्कर लगते ही उनकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में कार में सवार परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि ब्रेजा कार में तीन नाबालिग बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद बच्चे कार को मौके पर छोड़कर भाग गए। उन्होंने किसी तरह अपने परिवार के सदस्यों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना आदर्श नगर पुलिस को शिकायत दे दी गई है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।