{"_id":"6ae78cc0890bb06f25041ccc","slug":"a-candle-march-was-held-to-protest-against-the-dumping-of-waste-in-bhankhari-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84361-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भांखरी में कूड़ा डालने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भांखरी में कूड़ा डालने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला
विज्ञापन
सैनिक कॉलोनी, आईपी कॉलोनी और अचीवर सोसाइटी के लोगों ने हाथों में पट्टियां लेकर जताया विरोध
नगर निगम के कूड़ा डालने पर रोक लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अरावली क्षेत्र में नगर निगम की ओर से शहर का कूड़ा डाले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को भांखरी में सैनिक कॉलोनी, आईपी कॉलोनी और अचीवर सोसाइटी के निवासियों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला। हाथों में विरोध की पट्टियां लेकर निकले लोगों ने नगर निगम के खिलाफ रोष जताया और भांखरी क्षेत्र में कूड़ा डालने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने कहा कि फरीदाबाद का कूड़ा उनके रिहायशी क्षेत्र के आसपास डाले जाने से स्थानीय निवासियों की परेशानियां बढ़ रही हैं। इससे आसपास के वातावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। शहर के कचरे का समाधान निकालने के नाम पर रिहायशी इलाकों के आसपास कूड़ा डालना उचित नहीं है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों ने एकजुट होकर नगर निगम प्रशासन से मांग की कि भांखरी के पास कूड़ा डालने की प्रक्रिया बंद की जाए और शहर के कचरे के निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था की जाए। लोगों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तब तक इस मुद्दे पर उनका विरोध जारी रहेगा।