फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A calendar will be prepared for the work of all the departments of the corporation

निगम के सभी विभागों के कार्यों का होगा कैलेंडर तैयार

Fri, 08 Jan 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
A calendar will be prepared for the work of all the departments of the corporation
निगम के सभी विभागों के कार्यों का होगा कैलेंडर तैयार
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम के सभी विभागों के कार्यों पर नजर रखने व उनकी प्रगति रिपोर्ट लेने के लिए अब एक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। इतना ही नहीं किस अधिकारी को करने है और उन्हें कितने समय में निपटाया जाएगा इसकी समय सीमा भी निर्धारित की जाएगी। कैलेंडर बनाने की जिम्मेदारी संयुक्त आयुक्त को दी गई है। इस कैलेंडर के आधार पर ही नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव अधिकारियों की मीटिंग लेंगे।

नगर निगम में कार्य करने की शैली को व्यवस्थित तरीके से पटरी पर लाने की दिशा में नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर की जिम्मेदारी इस वक्त नगर निगम के कंधों पर है। यह विभाग सीधे सीधे लोगों से जुड़ा रहने वाला है, लेकिन नगर निगम में कार्य कराने आने वाले लोग अलग अलग कारणों से परेशान रहते हैं। फाइनेंस, इंजीनियरिंग, सर्वे, एमओएच, स्वच्छ भारत मिशन, प्लानिंग जैसे विभाग में कौन-कौन से काम हो रहे हैं और उनकी प्रगति रिपोर्ट क्या है इसके बारे में नगर निगम के आला अधिकारियों को पता नहीं होता है। उन्होंने संयुक्त आयुक्त को आदेश दिए हैं कि वह सभी ब्रांचों का एक कैलेंडर तैयार करें जिसमें ब्रांच के मौजूदा कार्य कौन से हैं और उनमें से कौन से कार्य पूरे होने वाले हैं और कौन से कार्य अभी रुके हैं। अगली मीटिंग अब इस आधार पर ही होगी और संबंधित अधिकारियों से इसी हिसाब से जवाब मांगे जाएंगे। शुक्रवार को उन्होंने टैक्स कलेक्शन की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है, ताकि पता चल सके कि नगर निगम की कमाई का ग्राफ क्या है। निगमायुक्त अब सोमवार को सभी ब्रांचों के अधिकारियों की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed