फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A businessman was duped of Rs 4 crore by promising profits on stock market investments.

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 4 करोड़ ठगे

Sun, 25 Jan 2026 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A businessman was duped of Rs 4 crore by promising profits on stock market investments.
अक्तूबर- नवंबर 2025 के दौरान ठगी का आरोप, साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर शहर के एक कारोबारी से 4 करोड़ रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि अक्तूबर-नवंबर 2025 के दौरान ये ठगी की गई। आरोपियों ने 4 निवेश खाते खुलवाकर उनमें निवेश पर कई गुना मुनाफा दिखाया। बाद में रिफंड नहीं किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-15 के रहने वाले कारोबारी ने दी है। इनका आरोप है कि 21 अक्तूबर 2025 को एक व्यक्ति से पहली बार ट्रेडिंग के संबंध में मोबाइल कॉल पर बात हुई थी। डैन रोबिन नामक उस व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट (आरएफएक्स मार्केट) के माध्यम से निवेश करने का झांसा दिया। अक्टूबर 2025 से नवंबर 2025 के दौरान आरोपी और उसके अकाउंटेंट अनंथ ने शिकायतकर्ता से ईमेल आईडी के माध्यम से भी बातचीत की।
विज्ञापन

आरोप है कि ठगों ने शिकायतकर्ता के 4 ट्रेडिंग अकाउंट खोले। आरोप है कि ठगों ने इन चारों खातों में बैलेंस और मुनाफा काफी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया। मुनाफे का लालच देकर शिकायतकर्ता से लगातार निवेश कराते रहे। शिकायतकर्ता ने भी उनके झांसे में आकर लगभग 4 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। शिकायतकर्ता ने रिफंड का प्रयास किया तो हर बार आरोपियों ने अलग-अलग शर्त रखी कि वे खाते से रुपये नहीं निकाल सकते। बाद में शिकायतकर्ता ने और रुपये देने से मना किया तो आरोपियों ने भी रिफंड से इंकार कर दिया। शिकायतकर्ता ने 21 जनवरी 2026 को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इस पर अब साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed