{"_id":"689ceb796bc363606903c46b","slug":"a-businessman-was-duped-of-rs-265-crore-in-the-name-of-buying-land-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49137-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मथुरा में जमीन खरीदने के नाम पर कारोबारी से 2.65 करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मथुरा में जमीन खरीदने के नाम पर कारोबारी से 2.65 करोड़ ठगे
विज्ञापन
दोस्त के बेटे ने ही दिया वारदात को अंजाम, सेंट्रल थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मथुरा में जमीन खरीदकर प्लाटिंग करने और उसमें 40 फीसदी हिस्सेदारी देने का झांसा देकर कारोबारी से 2.65 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का आरोप कारोबारी ने अपने दोस्त के बेटे पर लगाया है। आरोप है कि 10 साल से अधिक समय से वो रुपये वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। आरोपी ने अब कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेंट्रल थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को यह शिकायत एनआईटी तीन के रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के होलसेल कारोबारी जितेंद्र कुमार ने दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि सेक्टर 16 ए निवासी कारोबारी अशोक मनचंदा उनके दोस्त थे। साल 2013-14 में दोस्त के बेटे शक्ति मनचंदा ने शिकायतकर्ता को मथुरा के गांव जैत में हिस्सेदारी में 6 एकड़ जमीन खरीदकर वहां प्लाटिंग करके पैसे कमाने का झांसा दिया। इसके बदले आरोपी ने 2.65 करोड़ रुपये ले लिए। आरोपी ने वन टू वन टाउनशिप के नाम से कंपनी बनाई और डायरेक्टर खुद और अपनी पत्नी ज्योति मनचंदा को बना दिया।
आरोप है कि शक्ति ने एग्रीमेंट में कमाई की रकम में 60 व 40 की हिस्सेदारी का दावा किया था लेकिन दोनों पति-पत्नी ने मिलकर पूरी जमीन बेचकर पैसे इन्हें दिए ही नहीं। शिकायतकर्ता जब भी रुपये मांगते तो आरोपी बहाने बनाता। साल 2018 में अशोक मनचंदा की मौत हो गई। अब तक आरोपी रुपये वापस नहीं कर रहा। मामले में अब साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।