{"_id":"6a7a0afb4c2cca78170ba35d","slug":"a-bullet-struck-near-the-jaw-and-exited-through-the-top-of-the-head-family-members-expressed-displeasure-over-the-delay-in-the-post-mortem-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77159-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जबड़े के पास लगी गोली सिर के ऊपर से निकल गई, पोस्टमार्टम में देरी पर परिजनों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जबड़े के पास लगी गोली सिर के ऊपर से निकल गई, पोस्टमार्टम में देरी पर परिजनों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
-उपचार के दौरान तरुण यादव ने दम तोड़ा, तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी भाग-दो में लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली तरुण यादव के जबड़े के पास लगी और सिर के ऊपर से निकल गई। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान कुछ घंटे बाद 28 वर्षीय तरुण ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पोस्टमार्टम में देरी को लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई। हालांकि, सोमवार दोपहर तक पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर दी गई।
तरुण तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। वह ट्रेडिंग का काम करता था। उसने जेसी बोस विश्वविद्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वाईएमसीए से पढ़ाई की थी। उसके पिता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है।
परिजनों के अनुसार रविवार दोपहर घर में रिवाल्वर साफ करते समय अचानक गोली चल गई। गोली तरुण के जबड़े के पास लगी और सिर के ऊपर से निकल गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे तक शव ईएसआई अस्पताल की मोर्चरी में पहुंच गया था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों ने नाराजगी जताई। बाद में दोपहर तक पोस्टमार्टम कर दिया गया।