फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A broken wire in Nizamuddin leaves Smart City train passengers in trouble

Faridabad News: निजामुद्दीन में टूटा तार, स्मार्ट सिटी के ट्रेन यात्री हुए परेशान

Sun, 28 Sep 2025 07:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:11 AM IST
विज्ञापन
A broken wire in Nizamuddin leaves Smart City train passengers in trouble
ओल्ड फरीदाबाद व न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा, सही जानकारी नहीं मिलने ज्यादा दिक्कत हुई
भीड़ के कारण यात्रियों को बैठने के लिए नहीं मिली जगह


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद व न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर शनिवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कारण था दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास ओएचई वायर की मुख्य लाइन का टूटना। इसकी वजह से जनशताब्दी एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस सहित कई लोकल ट्रेनें करीब तीन घंटे की देरी से चलीं। 11 बजे से 2 बजे तक रेलवे यातायात ठप रहा।

करीब ढाई से तीन घंटे तक स्थिति यह रही कि स्टेशन से कोई ट्रेन नहीं गुजरी। नतीजा यह हुआ कि समय पर स्टेशन पहुंचे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा और स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई। यात्रियों का कहना था कि उन्हें इस देरी की असल वजह की कोई जानकारी नहीं दी गई। प्लेटफॉर्म पर हर आधे घंटे पर केवल देरी की घोषणा होती रही, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं किया गया। जानकारी के अभाव में लोग वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने की बजाय ट्रेन का इंतजार करते रहे। लंबे इंतजार के दौरान यात्रियों को बैठने की भी समस्या झेलनी पड़ी। सीटें कम पड़ने लगीं, कई लोग प्लेटफॉर्म की सीढ़ियों और जमीन पर बैठने को मजबूर हुए। इससे आने-जाने वाले यात्रियों को भी असुविधा हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि निजामुद्दीन स्टेशन के पास ओएचई वायर टूटने के कारण ट्रेनों को रोकना पड़ा। हालांकि, इस घटना से कोई नुकसान नहीं हुआ और तकनीकी गड़बड़ी को जल्द ही दुरुस्त कर लिया गया।
विज्ञापन





मैं तीन घंटे से मथुरा जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं। अब तक एक भी ट्रेन स्टेशन से नहीं गुजरी। पूछताछ केंद्र पर भी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल रही है।- मनीष
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं 12 बजे से स्टेशन पर खड़ा हूं। दो घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, देरी का समय लगातार बढ़ रहा है, लेकिन कारण किसी को नहीं बताया जा रहा। - ध्रुव सिंह

ट्रेन आने के समय से आधा घंटा पहले ही स्टेशन पहुंच गया था। तीन घंटे बीत गए, लेकिन ट्रेन की कोई खबर नहीं है। हर बार केवल घोषणा होती है कि ट्रेन देरी से आएगी।- श्यामू सूद


तीन घंटे से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन सही जानकारी नहीं मिली। सोचा था बस से देर होगी, ट्रेन जल्दी पहुंचा देगी, लेकिन यहां टिकट लेकर ही फंस गया।- ब्रह्मजीत सिंह, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed