फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A 730 gram premature baby girl won the battle for life.

Faridabad News: 730 ग्राम की समय से पहले जन्मी बच्ची ने जीती जिंदगी की जंग

Wed, 27 May 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A 730 gram premature baby girl won the battle for life.
66 दिन नवजात गहन चिकित्सा इकाई में चला उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में 730 ग्राम वजन के साथ समय से पहले जन्मी बच्ची को 66 दिन तक नवजात गहन चिकित्सा इकाई में उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। जन्म के समय बच्ची की हालत बेहद नाजुक थी और उपचार के दौरान उसे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा।



सर्वोदय अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार जन्म के शुरुआती दिनों में बच्ची को दूध पचाने में दिक्कत और आंतों में संक्रमण की आशंका रही। करीब 22 दिनों तक उसकी लगातार निगरानी की गई। उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार होने लगा और 28 दिन तक उसे सामान्य रूप से दूध दिया जाने लगा।
विज्ञापन




उपचार के दौरान 51वें दिन बच्ची को मेनिन्जाइटिस हो गया। साथ ही उसे सांस रुकने और हृदय गति धीमी होने जैसी समस्याएं भी हुईं, जिसके कारण उसे तुरंत हृदय पुनर्जीवन प्रक्रिया और कृत्रिम श्वसन सहायता देनी पड़ी। चिकित्सकों की टीम ने गहन उपचार और लगातार निगरानी के जरिए उसकी स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल प्रबंधन के अनुसार छुट्टी के समय बच्ची का वजन बढ़कर 1.83 किलोग्राम हो गया। फिलहाल वह अपने आप सांस ले रही है और मुंह से दूध पी पा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि समय से पहले जन्म लेने वाले और बेहद कम वजन वाले नवजात में संक्रमण तथा अन्य जटिलताओं का खतरा अधिक रहता है, इसलिए ऐसे मामलों में लंबे समय तक विशेष देखभाल की आवश्यकता पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed