फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A 3.5 MLD STP will be built in Imamuddinpur.

Faridabad News: इमामुद्दीनपुर में बनेगा 3.5 एमएलडी का एसटीपी

Mon, 18 May 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A 3.5 MLD STP will be built in Imamuddinpur.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। यमुना किनारे बसे इमामुद्दीनपुर गांव में 3.5 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इसके बनने से इमामुद्दीनपुर समेत शाहजहांपुर, फज्नुपुर, चांदपुर, साहुपुरा और अरुआ गांव का गंदा पानी सीधे यमुना में जाने से रोका जा सकेगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने करीब 16 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। यमुना किनारे किसी गांव में बनने वाला यह पहला एसटीपी होगा। फिलहाल इन गांवों का सीवेज बिना शोधन के सीधे नदी में पहुंच रहा है, जिससे नदी का पानी लगातार प्रदूषित हो रहा है। वर्ष 2019 में एनजीटी ने गांवों के गंदे पानी को यमुना में जाने से रोकने के आदेश दिए थे, लेकिन जमीन उपलब्ध न होने के कारण योजना अटकी रही थी। एसटीपी बनने के बाद साफ किया गया पानी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से यमुना प्रदूषण कम होने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed