फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A 14-year-old boy raped a six-year-old girl.

Faridabad News: 14 साल के किशोर ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Fri, 26 Sep 2025 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:17 AM IST
सार

बल्लभगढ़ के एक गांव में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप 14 वर्षीय पड़ोसी किशोर पर लगा है। बच्ची की मां की शिकायत पर महिला थाना बल्लभगढ़ में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A 14-year-old boy raped a six-year-old girl.

विस्तार

महिला थाना बल्लभगढ़ में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ इलाके के एक गांव में रहने वाली 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह आरोप इनके पड़ोस में रहने वाले 14 साल के किशोर पर लगाया गया है। बच्ची की मां की शिकायत पर महिला थाना बल्लभगढ़ में किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि वह अपने पति व बच्ची के साथ रहती है। उसके पति निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वारदात 23 सितंबर की बताई गई है। महिला का कहना है कि वह कुछ काम से घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान 14 साल के किशोर ने घर में घुसकर उनकी अकेली मौजूद 6 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। महिला वापस घर पहुंची तो बच्ची को बदहवास हालत में पाया। उसने तुरंत पति को सूचना दी और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। बच्ची ने मां को बताया कि पड़ोस में रहने वाले भईया आए और ये सब किया था। सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। बुधवार को महिला थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed