{"_id":"6a19df336d9e37719300e3e4","slug":"a-13-year-old-girl-returning-from-a-birthday-party-was-raped-by-her-neighbour-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71126-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जन्मदिन पार्टी से लौट रही 13 वर्षीय मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जन्मदिन पार्टी से लौट रही 13 वर्षीय मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में छत पर मिली बच्ची, आरोपी को किया गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज से हुआ आरोपी की करतूत का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने जन्मदिन की पार्टी से लौट रही 13 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी बातों के जाल में उलझाया और अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी बच्ची को छत पर पानी की टंकी के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता की मौसी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी भतीजी पिछले 5-6 वर्षों से उसके साथ पल्ला क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रही है और छठी कक्षा में पढ़ती है। 28 मई की रात पड़ोस में रहने वाली एक महिला के बेटे का जन्मदिन था, जहां भतीजी शामिल होने गई थी। रात करीब 10:00 से 10:30 बजे के बीच पार्टी के बाद जब भतीजी घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। संदेह होने पर जब परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें आरोपी मासूम बच्ची को जबरन अपने घर के अंदर ले जाता हुआ नजर आया।
सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद जब पीड़िता की मौसी और मौसा तुरंत आरोपी के मकान पर पहुंचे और ऊपर जाकर देखा, तो बच्ची छत पर बनी पानी की टंकी के पास बेहोश पड़ी हुई थी। परिजनों ने चेहरे पर पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाया। होश आने पर पीड़िता ने रोते हुए बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए फरीदाबाद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता की मौसी की शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर पल्ला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की स्पेशल रिपोर्ट तैयार कर इलाका मजिस्ट्रेट और उच्चाधिकारियों को भिजवा दी है।