{"_id":"68bdcdb0281cc229590aee4b","slug":"a-10th-pass-youth-went-to-dubai-from-gujarat-to-deliver-bank-accounts-to-cyber-thugs-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50840-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते पहुंचाने गुजरात से दुबई गया दसवीं पास युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते पहुंचाने गुजरात से दुबई गया दसवीं पास युवक
विज्ञापन
दुबई से आते ही अहमदाबाद एयरपोर्ट से काबू किया गया एलिस
साइबर क्राइम थाने की टीम ने आरोपी का लुक आउट सर्कुलर जारी कराया था
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते पहुंचाने के लिए गुजरात से 22 साल का 10वीं पास युवक एलिस नजमुदीन हिरानी दुबई गया था। दुबई से लौटते ही लुकआउट सर्कुलर के आधार पर अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचते ही उसे साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने काबू कर लिया। शेयर बाजार में निवेश के बहाने 1.12 करोड़ रुपये की ठगी में जांच करते हुए पुलिस ने इसे पकड़ा है।
आरोपी एलिस गुजरात सूरत का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि ठगी के इस मामले में वो पांच बैंक खाते दुबई में बैठे ठगों को देकर आया था। इन्हीं खातों में ठगी के रुपये आए थे। फरीदाबाद पुलिस की ओर से ही आरोपी का लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया था। आरोपी एलिस के भाई राजेश हिरानी समेत चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। आरोपी दसवीं पास है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को छह दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
मामले में पुलिस को शिकायत बसेलवा कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। इसमें कहा गया कि कुछ समय पहले उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे के बारे में टिप्स दिए गए। बाद में आरोपियों ने दो कंपनियों की एप डाउनलोड कराई और शेयर बाजार में निवेश करने के लिए एप में डीमेट खाते खुलवाए। शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 11289135 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में न मुनाफा मिला और न ही निवेश ही रिफंड किया गया। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
-- -- --
शेयर बाजार में निवेश के बहाने 9.16 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 9.16 लाख रुपये की ठगी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में राजस्थान जयपुर निवासी अशोक यादव, सीताराम चौधरी व प्रवीन चौधरी शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अशोक खाताधारक है। इसका खाता उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक सीकर राजस्थान में सीताराम ने खोला था। सीताराम ने यह खाता आगे प्रवीन चौधरी को दिया था। अशोक, प्रवीन 12वीं व सीताराम बीएससी पास है। सीताराम उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक में एजेंट के रूप में अटैच है जो टारगेट के आधार पर खाता खोलने का काम करता है। इस खाते में ठगी के 1.25 लाख रुपये आए थे। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। ठगी की ये वारदात जवाहर कॉलोनी निवासी व्यक्ति से हुई थी। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।