{"_id":"694d7f8f35dcdcd5eb0483a5","slug":"a-10-year-old-boy-sustained-serious-burn-injuries-after-a-cylinder-leak-caused-a-fire-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58823-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सिलिंडर में लीकेज से लगी आग, 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सिलिंडर में लीकेज से लगी आग, 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलसा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूर्य विहार कॉलोनी में गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में 10 वर्षीय बच्चा मोहित बुरी तरह झुलस गया। घटना मंगलवार शाम करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जब घर में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी।
जानकारी के अनुसार मोहित बाहर से खेलकर घर लौटा था। घर में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उसने माचिस से चूल्हा जलाने की कोशिश की। जैसे ही माचिस जलाई गई, गैस लीकेज के कारण अचानक आग भड़क उठी और मोहित आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी मिलते ही आस-पड़ोस में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के समय घर पर बच्चे की मां मौजूद नहीं थी, जबकि उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। बच्चे के मौसा प्रशांत ने बताया कि आग लगते ही पड़ोसियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे सिलिंडर फटने जैसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका। इसके बाद पड़ोसियों ने बिना देर किए बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।