फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   9th class student held hostage and made to peel sugarcane in the field for four months

Faridabad News: नौवीं के छात्र को बंधक बनाकर चार माह तक खेत में छिलवाए गन्ने

Fri, 01 Mar 2024 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
9th class student held hostage and made to peel sugarcane in the field for four months
मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा किशोर
विज्ञापन

कैलाश गठवाल
फरीदाबाद। बाटा चौक पर खड़े 16 साल के मासूम को दो युवक अपनी कार में अगवा कर यूपी के मुजफ्फरनगर ले गए। पीड़ित नौंवी कक्षा का छात्र है। आरोपियों ने मासूम को बंधक बना लिया और खेत पर गन्ने छिलवाने लगे। खेत का काम खत्म होने के बाद आरोपी पशुओं के चारे से लेकर पानी देने तक सारा काम उसी से करवाते। किसी तरह लगभग चार माह बाद पीड़ित आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागा और अपने घर पहुंचा। परिवार के लोग अब आरोपियों को सजा दिलाने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं।
दरअसल हुआ यूं कि मुजेसर थाना इलाके के सेक्टर 24 सराय मोहल्ला निवासी पवन (16 साल ) 28 अक्तूबर 2023 को बाटा चौक पर खड़ा था। यहां दो युवकों ने उसे जबरन कार में बिठाकर यूपी के मुजफ्फरनगर ले गए। यहां उसे एक बड़े फार्म में बंधक बनाकर खेत का काम करवाने लगे। छात्र के घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया। कोई सुराग नहीं लगने पर पिता अरविंद ने थाना मुजेसर में छात्र के गुमशुदा की शिकायत दर्ज करा दी। 27 फरवरी को छात्र घर पहुंच गया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने जब बच्चे के बयान कराए गए तो मामला काफी संवेदनशील निकला। छात्र ने अपने बयान में बताया कि आरोपी उसे कार में बिठाकर एक खेत में ले गए थे। यहां अनुज नाम का युवक उससे खेत में गन्ने छिलवाता था।
विज्ञापन

छात्र से सुबह चार बजे से रात नौ बजे तक काम करवाया जाता। खेत के काम के साथ ही उसे पशुओं का चारा लाना, उन्हें पानी पिलाना और खेत का अन्य काम भी करना होता था। मना करने पर आरोपी उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करते थे। एक दिन छात्र ने अनुज से मोबाइल फोन की मांग की। आरोपी ने उसे बिना सिम का फोन दे दिया और अपने फोन से इंटरनेट कनेक्ट कर गेम खेलने का मौका दे दिया गया। कुछ दिन बाद छात्र ने अनुज को बातों में फंसाकर सिम भी मांग ली। सिम मिलने के बाद छात्र ने अपनी मौसी के मोबाइल पर फोन कर आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र ने अपने बयान में बताया कि वह करीब सात से आठ किलोमीटर खेतों में भागता रहा और मुख्य सड़क तक पहुंचा। थोड़ी दूरी पर लगे पुलिस के नाके पर जाकर घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने छात्र के साथ जाकर आरोपियों को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने उसे एक गाड़ी में बिठाकर मुजफ्फर नगर रेलवे स्टेशन पर छुड़वा दिया। यहां से छात्र रेल में बैठकर अपने घर तक पहुंच गया।
वर्जन
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने दिए बयान में बच्चे का कहना है कि उसे बंधक बनाकर चार माह तक काम कराया गया। किसी तरह वह घर पहुंचा है। अब आरोपियों को सजा दिलाना चाहता है। -सुनील यादव, सदस्य चाइल्ड वेलफेयर कमेटी

मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में बच्चे ने कोई भी कार्रवाई करवाने से मना किया है। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद बच्चे से पूछताछ के लिए अभी ज्यादा बात नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। -एएसआई मनजीत, जांच अधिकारी थाना मुजेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed