फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   99 new cases of corona found, 29 healthy

कोरोना के 99 नए केस मिले, 29 स्वस्थ

Tue, 21 Jun 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
99 new cases of corona found, 29 healthy
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि मंगलवार को भी देखी गई। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में 99 नए मामलों की पहचान की। इस दौरान 89 मरीज स्वस्थ हुए। जिले के हर 100 संदिग्धों की जांच पर आठ में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दो गज की दूरी और मास्क लगाने का आग्रह किया है। विभाग के मुताबिक, जिले के रिहायशी व मंडी क्षेत्र में लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए मामलों की पुष्टि शहरी क्षेत्रों से हो रही है। बढ़ते मामलों के कारण जिले में सक्रिय मामलों में तेजी आई है। इन दिनों जिले में 754 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें से 13 अस्पताल में भर्ती हैं। पांच मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आईसीयू में उपचाराधीन मामलों में अन्य बीमारियों भी जिम्मेदार हैं। यह मरीज दूसरी दीर्घकालीन गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। रिकवरी दर घटकर 98.86 फीसदी और सैंपल सकारात्मकता दर 7.61 प्रतिशत हो गया है। मंगलवार को 1301 सैंपल लिए गए और 1521 सैंपल की जांच रिपोर्ट लंबित है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों को एहतियात के लिए मास्क पहनना होगा। दो गज की दूरी भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed