{"_id":"6a6cfaaa4a166ae3ce07a6ed","slug":"968-cases-of-crimes-against-children-were-registered-in-2024-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76289-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वर्ष 2024 में बच्चों के खिलाफ अपराध के 968 मामले हुए दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वर्ष 2024 में बच्चों के खिलाफ अपराध के 968 मामले हुए दर्ज
विज्ञापन
एनसीआरबी की रिपोर्ट में सबसे अधिक मामले अपहरण के रहे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की साल 2024 की जिला अपराध रिपोर्ट के अनुसार जिले में बच्चों के खिलाफ अपराध के 968 मामले दर्ज किए गए। इनमें 682 मामले भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)/आईपीसी और 286 मामले विशेष एवं स्थानीय कानूनों (एसएलएल) के तहत दर्ज हुए। जिले में सबसे अधिक 493 मामले बच्चों के अपहरण के दर्ज किए गए, जो कुल मामलों का करीब 51 प्रतिशत हैं। रिपोर्ट के अनुसार 123 मामले पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज हुए। इसके अलावा 49 मामले बच्चों की खरीद-फरोख्त और शोषण के मिले। वहीं, 45 मामले बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। 16 मामले किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। 10 मामले बच्चों को आत्महत्या के लिए उकसाने, आठ मामले हत्या, चार मामले हत्या के प्रयास, चार मामले गंभीर चोट, तीन मामले मानव तस्करी और एक मामला नवजात शिशु को छोड़ने का दर्ज किया गया। वहीं अन्य श्रेणियों में भी कई मामले दर्ज हैं। इन सभी को मिलाकर जिले में बच्चों के खिलाफ अपराध के कुल 968 मामले दर्ज हुए।