{"_id":"614382ef8ebc3e2137075b76","slug":"950-displaced-people-of-khori-village-will-soon-be-given-flats-faridabad-news-noi6049958112","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम अधिकारियों के डबुआ कॉलोनी में बने फ्लैटों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम अधिकारियों के डबुआ कॉलोनी में बने फ्लैटों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
फरीदाबाद। खोरी कॉलोनी से प्रभावित लोगों को पुनर्वासित करने को लेकर बृहस्पतिवार को नगर निगम के मुख्य अभियंता समेत अन्य अधिकारियों ने डबुआ कॉलोनी में जेएनएनयूआरएम के तहत बनाए गए फ्लैट का निरीक्षण किया। इसमें 150 लोग अवैध तरीके से रह रहे है, उन्हें फ्लैट खाली करने को कहा गया है। यहां पर खोरी गांव के करीब 950 लोगों को फ्लैट दिया जाना है।
चीफ इंजीनियर रामजीलाल, एसई ओमवीर सिंह, एसडीओ सुरेंद्र खट्टर, जेई वीरसिंह, रविंद्र कुमार, दिवाकर व आरिफ डबुआ कॉलोनी पहुंचे और फ्लैट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर बने अधिकांश फ्लैट में बिजली की वायरिंग सिस्टम उखडे़ पड़े हैं। टायलेट तोड़ दिए गए हैं। कई कमरों के दरवाजे तक गायब हैं। गंदगी का बुरा हाला है। आसपास के दुकानदार वहां अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। मुख्य अभियंता रामजीलाल ने बताया कि मौके पर 10-12 लोगों की एक टीम फ्लैटों की जांच कर रही हैं। शुक्रवार तक डबुआ कॉलोनी और बापूनगर की रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रथम और द्वितीय तल पर जिन जिन फ्लैटों के बिजली वायरिंग खराब है उन्हें ठीक कराया जाएगा। इसके बाद लाइट और एक पंखा लगाने की व्यवस्था करा अलॉटमेंट शुरू कर दिया जाएगा। बाकी मेंटिनेंस के लिए टेंडर लगाए जा रहे हैं। टेंडर लगने के तीन माह में मेंटिनेंस का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 150 लोग अवैध तरीके से फ्लैट में रह रहे हैं। उन सभी को शुक्रवार शाम तक फ्लैट खाली करने को कह दिया गया है। रामजी लाल ने बताया का शुक्रवार से 50-60 सफाई कर्मचारियों को लगाकर पूरे परिसर की साफ सफाई कराई जाएगी। जिन लोगों की गाड़ियां खड़ी हैं उन्हें हटवाया जा रहा है। अब इस परिसर में किसी बाहरी का प्रवेश वर्जित होगा।