फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   हेडर:134ए तहत दाखिले: आरक्षित रिक्त सीटों का ब्यौरा न देने वाले स्कूलों में भी होंगे दाखिले

हेडर:134ए तहत दाखिले: आरक्षित रिक्त सीटों का ब्यौरा न देने वाले स्कूलों में भी होंगे दाखिले

Thu, 04 Apr 2019 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
हेडर:134ए तहत दाखिले:  आरक्षित रिक्त सीटों का ब्यौरा न देने वाले स्कूलों में भी होंगे दाखिले
134ए तहत दाखिले: आरक्षित रिक्त सीटों का ब्योरा न देने वाले स्कूलों में भी होंगे दाखिले
विज्ञापन


फरीदाबाद। निजी स्कूलों में 134ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के दाखिले के लिए सीटों का ब्योरा न देने वाले स्कूलों में भी इस वर्ष दाखिले किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस तरह के स्कूलों में सीटें रिक्त मानकर विद्यार्थी दाखिले के लिए स्कूल आवंटित करने का फैसला लिया है।
दरअसल, 134ए के तहत सभी निजी स्कूलों को कक्षावार रिक्त सीटों का विवरण 25 मार्च शिक्षा विभाग के साथ साझा करना था। इसमें केवल 134 स्कूलों ने ही विभाग के निर्देशों पर गंभीरता बरती। जिले के कई नामी स्कूलों सहित अन्य ने इस संबंध में विभाग को जानकारी नहीं दी है। ऐसे में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि कक्षावार कुछ सीटें रिक्त मानकर इन स्कूलों में भी दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शशि अहलावत का कहना है कि निजी स्कूल शिक्षा विभाग सहित निदेशालय के निर्देशों की अवमानना कर रहे हैं। यह स्थिति गंभीर है। जबकि प्रत्येक निजी स्कूल में नियम अनुसार, 10 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। इस नियम के आधार पर ही गरीब परिवार के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ने का मौका दिया जा रहा है। निजी स्कूल दाखिले को टाल नहीं सकते। इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed