फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कुश्ती अखाड़े में भिड़े पहलवान

कुश्ती अखाड़े में भिड़े पहलवान

Tue, 26 Feb 2019 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती अखाड़े में भिड़े पहलवान
कुश्ती की कश्मकश : गुरुग्राम, सोनीपत और झज्जर का दिखा दम
विज्ञापन

फरीदाबाद। राज्य खेल परिसर सेक्टर-12 में मंगलवार को राज्य स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोनीपत के हरीश, भिवानी के मनोज, झज्जर के मनदीप और गुरुग्राम के अंकित ने अपने-अपने मुकाबले जीते। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खेल विभाग के उपनिदेशक राजबीर सिंह मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। दूसरे दिन के खेल में झज्जर, सोनीपत और भिवानी के पहलवानों का दबदबा देखने को मिला।
कुश्ती कोच विचित्र दहिया ने बताया कि दूसरे दिन के खेल की शुरुआत अंडर-21 आयुवर्ग से हुई। इसमें 57 से 86 किलो भारवर्ग में रोहतक के शलीक ने पलवल के गजेंद्र के बीच बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला। शलीक ने गजेंद्र को पटकनी देकर 10-0 से बढ़त बनाई। अगले मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मुकाबले में कैथल के सचिन झज्जर के आकाश को पटकनी देकर पहले स्थान पर रहे। 61 किलो भारवर्ग में सोनीपत सन्नी पहले स्थान पर रहे जबकि हितेश कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

65 किलो भारवर्ग में जींद के सूरज ने पहला और शुभम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 70 किलो भारवर्ग में सोनीपत के हरीश ने पहला, फतेहाबाद के अनुज दूसरे नंबर पर रहे। 74 किलो भारवर्ग में भिवानी के मनोज पहले और झज्जर के मोहित दूसरे स्थान पर रहे। 79 किलो भारवर्ग झज्जर के
विज्ञापन
विज्ञापन

मनदीप ने पहला और भिवानी के नितेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 86 किलो भारवर्ग में गुरुग्राम के अंकित पहले स्थान पर रहे जबकि अजय दूसरे नंबर पर रहे। प्रथम स्थान पर आने वाले पहलवान को 5100, द्वितीय स्थान वाले पहलवान को 3100 और तृतीय रहने वाले पहलवान को 1050 रुपये के नकद ईनाम देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed