{"_id":"5bb259b7867a557f2404960c","slug":"91538415031-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिर में शुरू हुई दशहरा की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान मंदिर में शुरू हुई दशहरा की तैयारियां
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान मंदिर में शुरू हुई दशहरे की तैयारियां
फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर एक में दशहरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर में रावण के पुतले बनाने के लिए कारीगर जुट गए हैं। वहीं इस बार बजरंग दशहरा कमेटी 1 जे ब्लॉक, श्रीराम मंदिर 5एन और खुशरंग दशहरा कमेटी दो बी ब्लॉक ने भी सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के साथ विजयदशमी पर्व मनाने की घोषणा की है। पिछले तीन साल से श्रीहनुमान मंदिर को दशहरा पर्व मनाने की अनुमति नहीं मिल रही थी। अनुमति मिलती भी थी तो अंतिम समय में प्रशासन उसे रद्द कर देता था। ऐसे में इन संस्थाओं ने भी दशहरा पर्व मनाना छोड़ दिया था। बजरंग दशहरा कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र बहल ने बताया कि इस बार सभी मिलकर दशहरा मनाएंगे। खुशरंग दशहरा कमेटी के प्रधान इंद्र चावला ने कहा कि इस बार भी यदि प्रशासन ने कोई दखलंदाजी की तो दशहरा मैदान से अपने पुतले वापस ले आएंगे और गिरफ्तारियां देंगे। हनुमान मंदिर कमेटी के प्रधान राजेश भाटिया ने बताया कि दशहरा पर्व को जनता मिलजुल कर मनाती है। बीते तीन साल से राजनीतिक अड़ंगों के चलते प्रशासन ने दबाव में अनुमति नहीं दी। मगर पिछले साल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दशहरा मैदान के मंच से फरीदाबाद की जनता को आश्वासन दिया था कि जो संस्था पिछले छह दशक से दशहरा मनाती आई है, वही संस्था आगे भी पर्व मनाएगी। ऐसे में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद हमने भी त्योहार की तैयारी शुरू कर दी है। हमारे साथ खुशरंग दशहरा कमेटी 2बी ब्लॉक, श्री राम मंदिर 5एन और बजरंग दशहरा कमेटी 1 जे ब्लॉक भी पुतला तैयार करवा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार प्रशासन बिना किसी दबाव के मुख्यमंत्री के आश्वासन को ध्यान में रखते हुए समय पर उन्हें अनुमति दे देगा।