{"_id":"5b7ff97042c792464a0c854f","slug":"91535113584-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने बनाई राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने बनाई राखियां
Updated Fri, 24 Aug 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने बनाई राखियां
फरीदाबाद। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ऐतमादपुर फरीदाबाद में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में कक्षा चौथी के बच्चों ने राखियां बनाईं। स्कूल प्रधानाध्यापक चतर सिंह व शिक्षकों की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहित होकर भाग लिया। राखी बनाने का आवश्यक सामान भी बच्चे स्वयं लेकर आए थे। कई बच्चों ने वेस्ट मैटेरियल से राखी बनाई। स्कूल के अध्यापक नीलम, साधना भाटिया, बीना, पूनम मलिक, पूनम जागलान व ज्ञानप्रकाश ने भी अपना योगदान दिया। मुख्य अध्यापक चतर सिंह ने कहा कि हर त्यौहार कुछ न कुछ संदेश देता है। रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्यार का त्योहार है। इस त्योहार का पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व है। ब्यूरो