फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शुरु हुई जिला खेल प्रतियोगिता

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शुरु हुई जिला खेल प्रतियोगिता

Thu, 23 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शुरु हुई जिला खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में जिला खेल प्रतियोगिता शुरू
- एसीपी तिगांव ने तीर चलाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में चार दिवसीय 64वीं एसजीएफआई जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। इसमें सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड से संबंधित स्कूलों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत तिगांव एसीपी अमन यादव ने तीर चलाकर की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों में खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल निदेशक दीपक यादव ने कहा कि जिला शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा संचालित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त से 26 अगस्त तक स्कूल के प्रांगण में होगा। प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों के लिए समान रूप से आयोजित की गई है। अंडर-14 आयुवर्ग, अंडर-17 आयुवर्ग और अंडर-19 आयुवर्ग के रिकर्व राउंड और इंडियन राउंड में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खेली जाएगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग के तीरंदाजी कोच नीरज वशिष्ठ खेल का संचालन करेंगे। बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता में 150 लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्या रूप से धर्मपाल यादव चेयरमैन विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल और कई अन्य मुख्यधारा के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed