{"_id":"5b61ee7c4f1c1ba61f8b661c","slug":"91533144700-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीमका टीम ने जीती जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीमका टीम ने जीती जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नीमका टीम ने जीती जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
फरीदाबाद। गांव बड़ौली स्थित राजकीय विद्यालय में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल नीमका टीम ने मोहना को हरा कर अपने नाम किया। जिला कबड्डी संघ के महासचिव डॉ. सुखपाल सिंह ने बताया कि इससे पहले नीमका और वाईएमसीए की टीम के बीच सेमीफाइनल खेला गया, इसमें नीमका की टीम ने 14-7 के अंतर से जीत दर्ज फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में मोहना की टीम ने मेवला महाराजपुर की टीम को 22-12 के अंतर से हराया। फाइनल में नीमका टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मोहना को 24-12 के बड़े अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि अब 11 अगस्त को सोनीपत जिले में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का गठन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता 14 से 17 जुलाई को पश्चिम बंगाल में होगी। ब्यूरो