फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   प्रदूषण घटाएगा ऑक्सी पार्क

प्रदूषण घटाएगा ऑक्सी पार्क

Fri, 01 Jun 2018 11:27 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषण घटाएगा ऑक्सी पार्क
प्रदूषण घटाएगा ऑक्सी पार्क
विज्ञापन

फरीदाबाद। विश्व के पांच प्रदूषित शहरों में शामिल औद्योगिक नगरी को ऑक्सी पार्क विकसित कर यहां की वायु गुणवत्ता सुधारी जाएगी। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित की जा रही बड़खल झील में नगर निगम ऐसे ऑक्सी पार्क लगाकर वातावरण में शुद्ध प्राणवायु बढ़ाने का प्रयास करेगा। निगम प्रशासन ने इसके लिए मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में विश्व पर्यावरण पर रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में फरीदाबाद प्रदूषण में दूसरे स्थान पर था। देश के एयर क्वालिटी इंडेक्स में फरीदाबाद की स्थित साल के 12 माह खराब या अति खराब ही दर्ज की जाती है। नगर निगम प्रशासन ने शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने का मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत पर्यटन स्थल बड़खल झील के पास स्थित जमीन पर बांस के पौधे लगाकर ऑक्सी पार्क बनाए जाएंगे। चीफ इंजीनियर डीआर भास्कर बताते हैं कि क्योंकि बांस सबसे ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन करता है इसलिए बड़खल को बांस के जंगल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह एक तो पिकनिक स्पॉट की तरह काम करेगा और अधिक ऑक्सीजन उत्पादन का कारण पर्यावरण को भी फास्त्रत्त्यदा होगा। इसके लिए एक निजी कंपनी से संपर्क साधा गया है। इस तरह का ऑक्सी पार्क अगर कामयाब हुआ तो शहर के अलग अलग हिस्सों में और ऑक्सी पार्क बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही ऑक्सी पार्क प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यावरण मित्र है बांस
एक हेक्टयर में लगाए गए बांस के पौधे प्रतिदिन 17 टन कार्बन डाई ऑक्साइड सोख कर उसकी जगह आक्सीजन छोड़ते हैं। सबसे ज्यादा ऑक्सीजन छोड़ने वाला पौधा होने के कारण इसे पर्यावरण मित्र भी कहा जाता है। बांस की एक खूबी ये भी है कि यह एक पेड़ की तुलना में 18 मीटर की ऊंचाई तक बढ़ने के लिए डेढ़ से दो माह का समय लेता है जबकि एक पेड़ को इतनी ऊंचाई पाने में 30 से 60 साल तक लग जाते हैं, हालांकि बांस की पहले पांच साल की वृद्धि बहुत ही धीमी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed