फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   थर्माकोल बनाने वाली फैक्ट्री में आग, लाखों का माल खाक

थर्माकोल बनाने वाली फैक्ट्री में आग, लाखों का माल खाक

Fri, 23 Mar 2018 07:15 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
थर्माकोल बनाने वाली फैक्ट्री में आग, लाखों का माल खाक
शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग, लाखों की मशीन और तैयार माल राख
विज्ञापन

बल्लभगढ़। थर्माकोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां जुटी रहीं। आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया था कि प्रशासन को निजी कंपनियों की गाड़ियां भी बुलानी पड़ी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये के तैयार माल, मशीनें व अन्य सामान जलकर राख हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने का कोई समाचार नहीं है। सेक्टर-सात थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग गुडइयर चौक के नजदीक कृष्णा पैकेजिंग कंपनी में थर्माकोल बनाए जाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे फैक्ट्री में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने अंदर से काला धुआं उठता देखा। फैक्ट्री के अंदर जाकर देखा तो पता चला कि अंदर आग लगी है। उस समय फैक्ट्री में काम शुरू नहीं हुआ था और कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचे, आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। फैक्ट्री में थर्माकोल रखा होने के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई थी। ऐसे में अग्रिशमन विभाग की गाड़ियों के अलावा निजी कंपनियों की गाड़ियां भी आग बुझाने के लिए बुलानी पड़ीं। दोपहर तक आग पर काबू पाया जा सका। सेक्टर-सात चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये के गत्ते के रोल व थर्माकोल जल कर राख हो गए हैं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed