फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   9000 infected healthy after beating corona in four days, on average 1000 patients are getting healthy every day

चार दिन में कोरोना को मात देकर 9000 संक्रमित स्वस्थ, औसतन प्रतिदिन 1000 मरीज हो रहे स्वस्थ

Sun, 30 Jan 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
9000 infected healthy after beating corona in four days, on average 1000 patients are getting healthy every day
9000 infected healthy after beating corona in four days, on average 1000 patients are getting healthy every day
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। इसके साथ ही मरीजों के स्वस्थ होने की दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल औसतन प्रतिदिन 1000 से 800 मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। ऐसे में मौजूदा समय में घर पर उपचाराधीन करीब 4000 मामलों के स्वस्थ होते ही अगले सप्ताह तक जिले में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 99 फीसदी के पार होगी। वहीं, औसतन हर दिन नए मामले 250 से भी नीचे पहुंच चुके हैं। वहीं, चार दिन में कोरोना को मात देकर 9000 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने 222 नए मामलों के साथ एक संक्रमित की मौत की पुष्टि की है। इस दौरान 833 मरीज स्वस्थ हुए। जिले में हर दिन संक्रमण दर में गिरावट आ रही है। हालांकि रविवार तक कोरोना से पीड़ित 735 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इनमें से 174 की मौत का कारण कोरोना रहा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पहले एनआईटी व अन्य कॉलोनी में फैल चुके मामले अब केवल शहर के पॉश इलाकों तक सीमित हैं। रविवार को सेक्टर-15, 16 और 21 से सर्वाधिक मामलों की पुष्टि हुई। मौजूदा समय में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 4320 रह गई है। अस्पताल में भर्ती पीड़ितों की संख्या घटकर 98 रह गई है। इनमें से 15 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है और विभिन्न गंभीर बीमारियों से पीड़ित 22 संक्रमित आईसीयू में उपचाराधीन हैं। वहीं, छह संक्रमित वेंटिलेटर पर हैं। संक्रमितों की स्वास्थ्य दर बढ़कर 95.91 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन

अब हर 100 की जांच पर 8 में कोरोना की पुष्टि
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि लगातार स्वास्थ्य दर में सुधार के साथ ही कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट हो रही है। बीते 24 घंटों में इसमें तीन फीसदी की गिरावट हुई है। शनिवार तक जहां सौ लोगों की जांच पर 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही थी। वहीं, रविवार तक यह दर केवल आठ फीसदी रह गई। अब हर सौ लोगों की जांच पर केवल आठ लोगों में ही कोरोना की पुष्टि हो रही है। हालांकि फिलहाल 3155 मामलों की जांच रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed