फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   90 thousand transferred from illiterate woman's account, arrested

Faridabad News: अनपढ़ महिला के खाते से ट्रांसफर किए 90 हजार, गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
90 thousand transferred from illiterate woman's account, arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। महिला के अनपढ़ होने का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला युवक उनके फोन से पैसे ट्रांसफर कर लेता था। थाना साइबर पुलिस ने आरोपी सतेन्द्र निवासी गांव दलीपपुर बरेली को गिरफ्तार कर लिया है।


साइबर थाना बल्लभगढ़ में झुग्गी सेक्टर 11 में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसके खाते से बिना उसकी जानकारी के 13 मार्च से लेकर 20 अप्रैल तक कई बार में 90 हजार रुपये निकाले गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम में मामले में कार्रवाई करते हुए सतेन्द्र को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शिकायतकर्ता के पड़ोस में ही झुग्गियों में रहता है। सेक्टर 11 में बिरयानी की रेहड़ी लगाता है। आरोपी ने महिला के अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए महिला के मोबाइल फोन में एप डाउनलोड किया और उसको एक अन्य ऐप के माध्यम से छिपा दिया। जब भी उसे पैसे की जरूरत होती तो वह महिला से फोन लेता और उससे पैसे दिल्ली में एक सीएससी सेंटर के खाते में भेज देता और वहां जाकर कैश ले लेता। आरोपी से 3 हजार रुपये नकद बरामद किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed