फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   90 percent salary will be given on the death of the insured person due to Kovid

बीमित व्यक्ति की कोविड से मौत पर मिलेगा 90 फीसदी वेतन

Wed, 23 Jun 2021 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
90 percent salary will be given on the death of the insured person due to Kovid
फरीदाबाद। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से ईएसआई कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत दी गई है। कोरोना से कर्मचारी की मौत होने पर श्रमिक के औसत वेतन का 90 फीसदी वेतन प्रत्येक माह परिवार को दिया जाएगा। राहत योजना के तहत यह पैसा सीधे आश्रित के बैंक में ट्रांसफर होगा। मृतक के पति या पत्नी को हर साल 120 रुपये के योगदान पर ईएसआई बीमा कवर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अपर आयुक्त एवं क्षेत्रीय निदेशक मोहम्मद इरफान ने बताया कि कोरोना महामारी ईएसआई ने पंजीकृत बीमित व्यक्तियों के जीवन व आजीविका पर अत्यधिक ध्यान दिया है। कोरोना महामारी के कारण दुर्भाग्यपूर्ण मौत होने वाले श्रमिकों के परिवार को सहायता प्रदान करने के लिए ईएसआईसी कोविड-19 राहत योजना की शुरू की। यह योजना उन बीमित व्यक्तियों के लिए है, जो ईएसआई में पंजीकृत हैं और कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई है। इस स्थिति में श्रमिक के औसत वेतन का 90 फीसदी वेतन प्रत्येक माह परिवार के सदस्यों को दिया जाएगा। मृतक के परिवार को 120 रुपये के प्रति वर्ष भुगतान पर लाभ मिलेगा। वहीं बीमारी के कारण कार्य से अनुपस्थिति में औसत दैनिक मजदूरी के 70 फीसदी की दैनिक दर का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed