फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   9 lakhs cheated on the pretext of profit on investment in stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा का झांसा दकर 9 लाख ठगे

Fri, 28 Feb 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
9 lakhs cheated on the pretext of profit on investment in stock market
इंस्टाग्राम पर लिंक भेजा, फिर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने 9 लाख रुपये गंवा दिए। आरोपियों ने पहले व्यक्ति को मुनाफे के कुछ रुपये खाते में भेज दिए। जिससे व्यक्ति को लगा कि उनका मुनाफा हो रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जवाहर कॉलोनी निवासी सागर खुराना ने बताया कि फरवरी में उनके पास इंस्टाग्राम के जरिए एक लिंक आया। उस लिंक पर क्लिक करते ही उनको शेयर मार्केट में मुनाफा कैसे कमाएं बताया व सिखाया गया। जिसके बाद उनको एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। उस ग्रुप में रोज एक शेयर की जानकारी दी जाती। कुछ दिनों तक उन्होंने उस ग्रुप को फॉलो किया। इसके बाद उनको लगा कि वह भी शेयर मार्केट में मुनाफा कमा सकते हैं। जिसके बाद उन्होंने भी शेयर खरीदने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने कहा कि डीमैट अकाउंट से नहीं खरीद पाएंगे, तो उन्होंने उनका ओटीसी अकाउंट खुलवाया। इसके बाद वह हर रोज एक शेयर खरीदते और अगले दिन शेयर का दाम बढ़ाने के बाद उसको बेच देते। इस तरीके से शेयर को खरीदते और मुनाफा होता रहा। कुछ दिनों के बाद आरोपियों ने कहा कि वह ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। जिसके बाद उन्होंने आरोपियों के बताए हुए खाते में 9 लाख 16 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने जब पैसे निकाले की कोशिश की तो आरोपियों ने उनका खाता ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद उनको शक हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed