फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   9 lakh rupees defrauded in the name of sending to Australia

Faridabad News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 9 लाख की ठगी

Sat, 14 Feb 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
9 lakh rupees defrauded in the name of sending to Australia
-पुलिस ने आरोपी दंपती समेत तीन लोगों पर दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 9 लाख रुपये की ठगी की गई है। आदर्श कॉलोनी निवासी गजेन्द्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने विवेक कुमार, उसकी पत्नी रितु कुमारी तथा ओंकार चौधरी निवासी मेरठ के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


शिकायत के अनुसार दिसंबर 2023 में प्रकाश ढाबा पलवल पर आरोपियों से मुलाकात हुई। उन्होंने खुद को विदेश भेजने का एजेंट बताते हुए ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और कुल खर्च 23 लाख रुपये तय किया। आरोप है कि पहले 2 लाख रुपये पलवल अदालत परिसर में लिए गए। इसके बाद में 28 मई 2024 को कंकरखेड़ा (मेरठ) में 7 लाख रुपये नकद लेकर फर्जी वीजा की कॉपी थमा दी गई। ऑनलाइन जांच में वीजा फर्जी निकला और आरोपियों के फोन बंद मिले। शिकायत शाखा से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शहर थाना में धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई हंसराज, चौकी इंचार्ज भवन कुंड कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed