फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   8691 students applied, today is the last day

8691 छात्रों ने किए आवेदन, आज अंतिम दिन

Wed, 29 Sep 2021 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
8691 students applied, today is the last day
फरीदाबाद। आईटीआई संस्थानों में आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बुधवार तक 8691 छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किए। बृहस्पतिवार को आवेदन करने का अंतिम दिन है। वहीं दूसरी ओर आवेदन के लिए तारीख बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल इसके लिए कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 10 आईटीआई संस्थान है। कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आईटीआई संस्थानों में 16 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन पोर्टल न चलने की वजह से 17 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो पाई। अब छात्रों के पास आवेदन करने के लिए केवल एक दिन का समय रह गया है। विभाग के निर्देशानुसार 30 सितंबर तक आवेदन करने की अंतिम तारीख है। इसके लिए छात्र दाखिला पोर्टल www.itiharyanaadmission.nic.in पर जाकर अपने पसंद के आईटीआई संस्था, उसमें उपलब्ध ट्रेड व सीटों के बारे में जानकारी लेकर आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को आवेदन करते समय आधार कार्ड के साथ परिवार पहचान पत्र की कॉपी भी देनी जरूरी है। इसके साथ ही ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर भी जरूर देना होगा।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया लगातार जारी है। बुधवार तक 8691 छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किए है। फिलहाल 30 सितंबर तक ही आवेदन प्रक्रिया जारी रहने की सूचना है। कोई नए निर्देश इस बारे में अब तक नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गजेंद्र कुमार, प्राचार्य, आईटीआईटी, एनआईटी-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed