फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   85 dengue and 26 malaria patients found in three months

Faridabad News: तीन महीनों में डेंगू के 85 और मलेरिया के 26 मरीज मिले

Fri, 18 Oct 2024 03:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
85 dengue and 26 malaria patients found in three months
बीके अस्पताल में बेहतर सुविधाएं न होने के कारण मरीज निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में डेंगू काफी तेजी से पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक जिले में 85 मामलों की पुष्टि की गई है। वहीं, पिछले एक सप्ताह में डेंगू के करीब दस नए कंफर्म मामलों आए हैं। इसके अलावा पिछले एक महीने में मलेरिया का एक मामला सामने आया है। जिसके बाद मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सतर्क है लेकिन बीके अस्पताल में डेंगू को लेकर बेहतर सुविधाएं न होने के कारण मरीज निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।


बीके अस्पताल में रोजाना करीब दो से ढाई हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते थे। इन मरीजों में से कई मरीजों डेंगू से पीड़ित होते हैं। जिले में सरकारी व निजी अस्पतालों में पिछले चार दिनों में डेंगू के सात मामले सामने आए हैं। वहीं, पॉश इलाकों में डेंगू बढ़ने लगा है। इनमें जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, नंगला एंक्लेव, डबुआ कॉलोनी और ग्रेटर फरीदाबाद शामिल है। इन जगहों पर लोगों के घरों में चल रहे कूलर व एसी में जमा पानी से संक्रमण को बढ़ाने वाले मच्छर पनपने लगे हैं। इसके लिए विभाग की ओर 40 टीमें लार्वा एक्टिविटी चला रही हैं। शहर के किसी भी क्षेत्र में लार्वा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से उसे नष्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही टीमें बचाव के तौर पर जगह जगह छिड़काव कर रहीं हैं। इसके साथ ही वह लोगों को जागरूक भी कर रही हैं लेकिन हालात ऐसे हैं कि जिले के सरकारी अस्पताल के डेंगू वार्ड में अभी तक एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है। इस दौरान डेंगू से पीड़ित मरीज इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

----

पिछले एक सप्ताह में डेंगू के दस मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक सप्ताह में डेंगू के 10 नए मरीजों की पुष्टि की गई। इसके बाद डेंगू के कंफर्म मामलों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। नए सभी मामलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर बनाए हुए हैं। विभाग की ओर से अभी तक करीब 2000 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। इसके साथ ही अभी तक दस हजार डेंगू संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

एक महीने में मलेरिया का एक मामला आया सामने
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले एक महीने में एक मामला सामने आया है। जिसके बाद मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक लाख 70 हजार मलेरिया संदिग्ध मरीजों की जांच की जा चुकी है।


----
वर्जन

जिले में डेंगू एवं मलेरिया दोनों ही नियंत्रण में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू के नए मामलों की शून्य करने के लिए बड़े स्तर पर प्रतिदिन अभियान चला रही हैं। विभाग की ओर से शहर में जगह जगह लार्वा एक्टिविटी और नगर निगम के साथ फॉगिंग कराई जा रही है। - डॉ. राम भगत, जिला नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article