{"_id":"60a64bf88ebc3eff5b0eb71a","slug":"847-people-investigated-in-four-villages-four-positives-found-faridabad-news-noi5827305173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गांवों में हुई 847 लोगों की जांच, चार पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गांवों में हुई 847 लोगों की जांच, चार पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
बल्लभगढ़। खंड के चार गांवों में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 847 लोगों की जांच की गई। जिनमें से चार लोग पॉजिटिव मिले। वहीं ग्रामीणों की मांग है कि जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ही पूरे गांव का सैनिटाइजेशन कराया जाए।
बृहस्पतिवार को कौराली सीएससी के अंतर्गत 422 लोगों की जांच की गई, जिसमें चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं तिगांव सीएससी में 425 लोगों ने जांच करवाई। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। चंदवाली की पूर्व सरपंच रचना शर्मा ने बताया कि गांव में हाल ही में औपचारिकता करते हुए सिर्फ बाहरी सड़कों पर सैनिटाइजेशन किया गया। वहीं अभी तक प्रशासन की तरफ से कोरोना महामारी को लेकर कोई कार्य नहीं किया गया है। गांव मलेरना के कृष्णपाल यादव ने बताया कि उनके गांव में करीब आठ मौतें हो चुकी है, जिसमें एक कोरोना से हैं, अन्य में कोरोना जांच न होने के कारण। स्वास्थ्य विभाग को गांव में कोरोना जांच शिविर के साथ व्यापक कदम उठाने चाहिए।
वर्जन-
कौरासी सीएससी के अंतर्गत 34 गांव आते हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा निंरतर कोरोना जांच के शिविर लगाएं जा रहे हैं। इसके अलावा अगर कोई मांग होती है, तो टीम वहां भी शिविर लगाती है। जांच में करीब एक प्रतिशत पॉजिटिव मरीज निकल रहे हैं। बृहस्पतिवार को 422 लोगों की जांच की गई, जिसमें से चार लोग पॉजिटिव आए हैं। - डॉ. विजय मलिक, एसएमओ कोराली
विज्ञापन
तिगांव सीएचसी के अंतर्गत करीब सात गांव आते हैं, जिसमें हमने तिगांव, भुआपुर, नीमका के अलावा अपनी सीएससी में कोरोना जांच शिविर लगाया। जहां दो दिन में करीब 425 लोगों की जांच हुई। लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं आया है। - डॉ. अजय गोयल, सीएससी तिगांव