फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   84 thousand rupees were cheated on the pretext of part time job

Faridabad News: पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 84 हजार ठगे

Fri, 13 Jun 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
84 thousand rupees were cheated on the pretext of part time job
साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पार्ट टाइम जॉब के बहाने युवक से संपर्क कर 84 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि पहले तो रुपये कमाने का झांसा दिया लेकिन फिर प्रीपेड टास्क के बहाने निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही रुपये वापस किए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।


पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-25 निवासी शाहरुख खान ने दी है। इनका कहना है कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो देखने के दौरान डेली टास्क के नाम से विज्ञापन दिखा। उस पर क्लिक किया तो मोबाइल नंबर को टेलीग्राम एप पर जोड़ दिया गया। वहां पर शिकायतकर्ता को होटल के लिंक भेजकर लाइक करने की टास्क दी गई। शिकायतकर्ता ने तीन पोस्ट को लाइक किया तो 150 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए गए। लेकिन बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 6 ट्रांजेक्शन में 84 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। लेकिन रिफंड के दौरान और रुपये मांगने लगे। मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed